कोंडागांव: कोण्डागांव के मितानिनों ने शुरू किया पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन, दो सूत्रीय मांग को लेकर डीएनके मैदान में दिया धरना
कोण्डागांव के डीएनके मैदान में प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले 7 मार्च से जिला में कार्यरत मितानिनों के माध्यम से पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दो सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक रूप से मितानिनों के माध्यम से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश स्तर पर रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।