कोंडागांव: बुनागांव में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार बुजुर्ग ग्रामीण को कुचला, गंभीर हालत में 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले में 7 मार्च की देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से कुचल दिया है। इस हादसे में ग्रामीण का एक पर बुरी तरह छत विक्षत हो गया है। बताया जा रहा है ग्रामीण कबोंगा निवासी 55 वर्षीय बुधेन वट्टी आज शाम अपने गांव से बन जुबानी जा रहा था उसी दौरान बुनागांव में हाईवा ने उसे कुचल दिया है।