कोंडागांव: लोकसभा निर्वाचन के पूर्व तैयारीयों का जायजा लेते हुए कोंडागांव कलेक्टर एवं एसपी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के पूर्व तैयारी के अवलोकन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय अक्षय कुमार ने ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सीसीटीवी द्वारा निगरानी को देखते हुए परिसर में व्यवस्था की आवश्यक निर्देश देते हुए बैरिकेडिंग एवं अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने हेतु कहा है।