कोंडागांव: जिले के 8 स्थानों पर शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिले के 8 स्थानों पर शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 07 मार्च को मिली जानकारी के अनुसार शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से देश की मातृशक्ति को अवगत कराने के लिए शक्ति वंदन अभियान के तहत देश के PM नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की महिलाओं को सम्बोधित किया। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, हर घर नल योजना के संबंध में बताया गया।