कोंडागांव: कोंडागांव में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स का हुआ आयोजन, 40 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 7 मार्च को विकासनगर इंडोर स्टेडियम में एथलेटिक्स गेम के अंतर्गत बैडमिंटन और टेबल टेनिस का अयोजन किया गया। जिसमें सीनियर एवं जूनियर वर्ग के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।