केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही पर रोक, गौरीकुंड में संचालकों का फूटा गुस्सा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर आज भी घोड़े-खच्चरों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं मिलने से गौरीकुंड में घोड़ा-खच्चर संचालकों में नाराजगी बढ़ गई है। लंबे समय से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे संचालकों ने अपनी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द घोड़े-खच्चरों को मार्ग पर भेजने की अनुमति देने की मांग की है।
संचालकों का कहना है कि घोड़े-खच्चर उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन हैं। यात्रा प्रभावित होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उनका कहना है कि यदि मार्ग सुरक्षित है तो घोड़े-खच्चरों को भी नियंत्रित व्यवस्था के तहत केदारनाथ जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
गौरीकुंड में घोड़ा-खच्चर संचालकों के विरोध के चलते माहौल गरमा गया। संचालकों ने प्रशासन से जल्द स्थिति स्पष्ट करने और उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है।
#Kedarnath #Gaurikund #KedarnathDham #KedarnathYatra #Rudraprayag