बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान: 49 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹92,500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 13, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 49 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार एससी एसटी एक्ट में 2, आर्म्स एक्ट में 1, अपहरण कांड में 2, शराब के सेवन में 20, शराब बरामदगी में 1, वारंट में 23 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसमें 92 हजार 500 रूपए जुर्माना वसुला।