बक्सर: गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कार्यपालक अभियंता ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 12, 2025 जिले में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है. गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए शनिवार को कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने एसडीओ व जेई के साथ शनिवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में कार्यालय कच्छ में बैठक की. बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया. बैठक में लाइन मेंटेनेंस, बिजली चोरी, राजस्व वसूली पर भी विशेष रूप से चर्चा की गयी.