बक्सर: बक्सर के आईटीआई परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान गोवर्धन की झांकी निकाली गई
Buxar, Buxar | Apr 13, 2025 बक्सर स्थित आईटीआई परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान गोवर्धन की झांकी निकाली गई। बताते चले कि शाम के लगभग 7:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने जब कथा में भगवान गोवर्धन का वर्णन किए तो भगवान गोवर्धन की झांकी निकाली गई, जिसे देखकर लोग मुग्ध हो गए। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।