बक्सर: हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में उमड़ी भीड़
Buxar, Buxar | Apr 12, 2025 शहर समेत जिले भर में शनिवार को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सवी माहौल में शनिवार को संध्या समय लगभग 5:00 बजे धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिरों को फूल व पत्तियों तथा रंग-बिरेंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया-संवारा गया था. जिससे मंदिरों की भव्यता देखते ही बन रही थी. मंदिरों में स्थापित श्री हनुमान जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से श्रृंगार किया गया था.