सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र में हत्या कर झाड़ियों में फेंका गया शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
थरवई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का हत्या कर शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान थरवई निवासी गोपाल पाल पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। उनका शव थरवई बाजार स्थित एसआईएम स्कूल के पीछे झाड़ियों में पाया गया।परिजनों के अनुसार, गोपाल पाल मंगलवार रात शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की गई थी।