विष्णुगढ़: भेलवारा में नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बक्सपुरा ने मेढवाटांड को 1-0 से हराकर जीता खिताब
विष्णुगढ़ के भेलवारा में नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बक्सपुरा ने मेढवाटांड को 1-0 से हराकर जीता खिताब। गोल्डन युवा क्लब भेलवारा के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन भेलवारा खेल मैदान में गुरुवार देर शाम हुआ। फाइनल मुकाबले में बक्सपुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेढवाटांड को 1-0 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया।