12 साल बाद भी बेटी कशिश को इंसाफ का इंतजार! पिता महेश चंद का छलका दर्द, 20 नवंबर से जन आंदोलन का ऐलान।
पिथौरागढ़ की मासूम कशिश के चर्चित दुष्कर्म एवं हत्याकांड में न्याय की लड़ाई एक बार फिर तेज होने जा रही है। हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान कशिश के पिता महेश चंद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।
महेश चंद का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक परिवार को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उन्होंने 20 नवंबर से हल्द्वानी में जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
आखिर 12 साल बाद भी कशिश को इंसाफ क्यों नहीं मिला? क्या सरकार परिवार की मांग पर कोई ठोस कदम उठाएगी?
पूरी खबर देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 i7 News | हल्द्वानी
#KashishJustice #JusticeForKashish #कशिश_को_इंसाफ_दो #Haldwani #Uttarakhand #MaheshChand #JanAndolan #Pithoragarh #JusticeDelayed #UttarakhandNews #HaldwaniNews #i7News #i7NewsUK #BreakingNews #PublicVoice