रामनगर के किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना, पत्थर और वाहन भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
#Ramnagar #RamnagarNews #Nainital #NainitalPolice #Uttarakhand #UttarakhandNews #MurderCase #VimlaDevi #CrimeNews #CrimeInvestigation #PoliceAction #CCTVFootage #ThreeArrested #SSPManjunathTC #HarbansSingh #RamnagarPolice #UttarakhandPolice #BreakingNews #HaldwaniExpressNews