हरदोई: कांग्रेस कार्यालय पर स्नातक MLC वोट बनवाने को लेकर हुई बैठक, पार्टी प्रत्याशी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 कांग्रेस कार्यालय पर स्नातक MLC के वोट बनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि सभी साथियों को एकजुट होके कांग्रेस की आवाज विधान चुनाव के लिए जुट जाएं। MLC प्रत्याशी डॉ देवमणि तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हरदोई के युवाओं को अधिक सुलभ शिक्षा देना और उनके लिए रोजगार के साधन बनाना है।