हरदोई: कुंवरपुर बघेला गांव में सड़क पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने युवक के कंधे पर लादकर ले गया, वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बघेला गांव में देर रात एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया।सड़क पर मगरमच्छ किसी ने देखा फिर सूचना ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने जब सड़क पर रेंगते हुए मगरमच्छ को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। मगरमच्छ के अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई।