हरदोई: संडीला: पुलिस ऑफिस में एसपी ने पश्चिम जोन के थानों से 12 बीट आरक्षियों को बुलाकर उनके कार्य की समीक्षा की और दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 एसपी अशोक कुमार मीणा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ऑफिस में पश्चिम जोन के थानों से 12 बीट आरक्षियों को बुलाया और एक एक कर सभी बीट आरक्षियों से उनके कार्य के विषय मे विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।