हरदोई: हरदोई जिले में 627 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए, 103 पीआरवी की गाड़ियां 24 घंटे गश्त करेंगी
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 धनतेरस और दिवाली के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरदोई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में 627 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां 103 पीआरवी की गाड़ियां 24 घंटे गश्त करेंगी।