हरदोई: गढ़ी नेवादा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2025 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी नेवादा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक संडीला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी विकास एक शराब ठेके के बाहर ग्लास बेचते थे भाई के मुताबिक विकास की पत्नी कंचन गर्भवती थी बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर कंचन को कोथावां सीएचसी में भर्ती थी।