पन्ना: कलेक्टर सुरेश कुमार ने ककरहटी क्षेत्र का निरीक्षण किया, विकास कार्यों और निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा की
Panna, Panna | Nov 9, 2024 शनिवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने ककरहटी क्षेत्र का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद ककरहटी क्षेत्र के अंतर्गत सकरिया-डिघौरा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।