पन्ना: पन्ना के लोकपाल सागर से मिट्टी की अवैध रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया
Panna, Panna | Nov 9, 2024 पन्ना नगर स्थित लोकपाल सागर में खुलेआम शासन की रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, यहाँ चैनमाउंटेन मशीनों का इस्तेमाल कर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। बताया गया है कि इस मिट्टी का इस्तेमाल पन्ना से सतना तक नवनिर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के लिए किया जा रहा है।