पन्ना: कन्या महाविद्यालय पन्ना में जारी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, नवनिर्मित दीवारों में दिख रही दरारें
Panna, Panna | Nov 9, 2024 पन्ना जिले के कन्या महाविद्यालय की नई इमारत का निर्माण कार्य बाईपास रोड पर जारी है, जिसमें भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। दीवारों में दरारें आ रही हैं और निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय की प्रिंसिपल ने कलेक्टर और संबंधित शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत भी भेजी है।