पन्ना: पन्ना के व्यापार मनोरंजन मेले में झूलों की फिटनेस पर सवाल, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
Panna, Panna | Nov 9, 2024 पन्ना नगर में चल रहे व्यापार मनोरंजन मेला, जो टेक्निकल ग्राउंड में आयोजित है, में लगे बड़े-बड़े झूले बिना फिटनेस जांच के ही चलाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन झूलों की फिटनेस जांच और पुर्जों की समुचित जांच-पड़ताल नहीं की गई, बावजूद इसके ये झूले रोज़ाना धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।