पन्ना: प्रधान जिला न्यायाधीश ने विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Panna, Panna | Nov 9, 2024 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजाराम भारतीय ने प्राधिकरण कार्यालय से सुबह दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।