सिरसागंज: राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज में छात्राओं ने नशे के खिलाफ बुलंद की आवाज, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सिरसागंज नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ‘नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शपथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कान्ति शर्मा ने छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।