बीकापुर: रजौरा में दोस्तों के संग नहाने गया किशोर तमसा नदी में डूबा, घंटों मशक्कत के बाद मिला शव, नहीं कराया गया पोस्टमार्टम
घटना तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरौली के रजौरा की है, जहां बरेहटा खलवईंया निवासी रामकेवल निषाद का पुत्र सचिन उम्र लगभग 9 वर्ष बुधवार की दोपहर में गांव के बगल स्थित तमसा नदी में दोस्तों संग नहाने गया था, नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाकर डूब गया, गुहार करते हुए बच्चे परिजनों को बताएं , घंटे भर मसक्कत के बाद शव नदी से निकाल कर दफना दिया गया है।