VIP पदयात्रा के जाम के बीच कानपुर ट्रैफिक पुलिस की सराहनीय पहल!
कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा के दौरान VIP मूवमेंट और भीड़ के चलते शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। इसी बीच CA फाइनल की परीक्षा देने जा रही गोविंद नगर निवासी टीना अग्रवाल पांडु नगर स्थित मरियमपुर के पास जाम में फंस गईं। परीक्षा का समय नजदीक आने से उनकी चिंता बढ़ गई।
ऐसे में सेंट्रल जोन में यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक TI मोबिन खान ने छात्रा की परेशानी को समझते हुए तत्काल मदद की। उन्होंने अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ सरकारी वाहन से छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचवाया, जिससे वह समय पर परीक्षा दे सकीं।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा ने TI मोबिन खान और उनकी टीम से संपर्क कर आभार जताया।
VIP ड्यूटी के बीच आम नागरिक की परेशानी को समझकर मदद करने वाली कानपुर ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है।
सलाम है ऐसे पुलिसकर्मियों के जज्ब�
Mathura, Mathura | Nov 4, 2026