सारठ: मधुपुर मार्ग, अजय पुल के पास कार की टक्कर से बाइक चालक व माँ घायल, दोनों रेफर
Sarath, Deoghar | Oct 31, 2026 सारठ-मधुपुर मार्ग पर अजय नदी पुल के पास शनिवार रात 9 बजे किगर कार की टक्कर से बाइक चालक हेठडीह के अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से CHC पहुंचाया तो प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इधर पुत्र को देखने जा रही मां भी सारठ में बाइक से गिरकर घायल हो गई और उसे भी CHC से रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने फरार हो रही कार को जप्त कर लिया है