बिलग्राम: मल्लावां के नयागांव पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, माँ वैष्णवी शीतगृह का उद्घाटन किया, कहा- किसानों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव पहुंचे।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यहां माँ वैष्णवी शीतगृह का फीता काटकर उद्घाटन किया।डिप्टी सीएम ने कहाकि इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और अब आलू समेत अन्य फसलों के भंडारण की सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,गौरव पाठक सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।