हमीरपुर: सुमेरपुर में दस दिन पूर्व भागी युवती प्रेमी संग गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया आरोप पुलिस नहीं करा रही मुलाकात
सुमेरपुर कस्बे की एक युवती को गत 4 फरवरी को महोबा जनपद के खन्ना निवासी महेंद्र कुमार भगा ले गया था। पुलिस ने बुधवार को सुबह युवती को प्रेमी संग कस्बे से गिरफ्तार करके डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। युवती की बहन एवं बुआ का आरोप है कि पुलिस उन्हें युवती से नहीं मिलने दे रही है जबकि पुलिस का कहना है कि परिजनों का आरोप निराधार है। युवती खुद नही मिलना चाहती हैं।