हमीरपुर: आत्महत्या करने जा रहे युवक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, राठ पुलिस ने संज्ञान लेकर तत्काल मौके पर पहुँचकर बचाई जान
14 फरवरी की रात्रि फेसबुक मेटा कंपनी की तरफ से सूचना प्राप्त हुई कि 1 युवक जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने जा रहा है। सोशल मीडिया सेल द्वारा सूचना पर कोतवाली राठ प्रभारी अपनी टीम द्वारा मुहल्ला भठियाना मे युवक के मो. लोकेशन के आधार पर पहुंचकर युवक से सम्पर्क किया गया। युवक के पास रखे जहरीले पदार्थ को नष्ट किया गया। युवक ने इसका कारण आर्थिक तंगी बताया है।