हमीरपुर: बसंत पंचमी पर सुमेरपुर कस्बे में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य शुरू हुआ दो दिवसीय दंगल
बुधवार को दोपहर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी बसंत पंचमी के अवसर पर सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में रामेश्वर उर्फ झूरी मिश्र की स्मृति में दो दिवसीय दंगल का आयोजन कराया गया। प्रथम दिन दंगल का शुभारंभ आयोजक जयप्रकाश उर्फ बब्बू दीक्षित ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। प्रथम दिन नामी गिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां संपन्न हुईं।