बिजनौर: किरतपुर के मोहल्ला लुकमानपुरा में पुलिस को सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए देखा गया, मोहल्लेवासियों ने एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Oct 3, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा किरतपुर के मोहल्ला लुकमानपुरा में किरतपुर पुलिस सरकारी खभों पर लगे मोहल्ले वासियों की सीसीटीवी कैमरे तोड़ती दिखाई दी। उसके बाद मोहल्ले वासियों ने नाराज होकर एसपी अभिषेक झां से बृहस्पतिवार को समय करीब दिन में 12:00 बजे मुलाकात की और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।