बिजनौर: बिजनौर में शारदीय नवरात्रों के पहले दिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं की मंदिर में लगी भीड़
Bijnor, Bijnor | Oct 3, 2024 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्रों के पहले दिन मां चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। मंदिर के आस-पास लगी दुकान भी दुल्हन का की तरह सजी हैं। और श्रद्धालु लगातार लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। और माता रानी की पूजा अर्चना में लीन है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंदिरों के आसपास पुलिस भी लगाई गई है।