बिजनौर: बिजनौर के कोहल्ला काजीपाड़ा में 5 वर्षीय बालक गर्म दूध पर गिरकर बुरी तरह झुलस गया
Bijnor, Bijnor | Oct 3, 2024 बिजनौर जनपद के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी सलीम अहमद का 6 वर्षीय पुत्र अयान बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:00 बजे अचानक गर्म दूध के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बुरी तरह झूलसे बच्चे को परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां पर उसका उपचार चल रहा है।