बिजनौर: बिजनौर के केपीएस और आरजेपी इंटर कॉलेज में सहकारी समिति चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए मतदान शुरू हुआ
Bijnor, Bijnor | Oct 3, 2024 बिजनौर में सहकारी समिति के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को सुबह समय करीब 9:00 पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस की चाक चोबंध व्यवस्था के बीच चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। सभी लोग अपना मतदान करके वापस लौट रहे हैं। लगातार जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।