बिजनौर: नगीना देहात क्षेत्र में गांव शादीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Oct 2, 2024 बिजनौर में बुधवार को समय करीब शाम 6:00 नगीना देहात क्षेत्र के गांव शादीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है।