बिजनौर: गांव इब्राहिमपुर के मुख्य मार्ग पर गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Oct 2, 2024 बिजनौर के गांव इब्राहिमपुर में मुख्य मार्ग पर बुधवार को शाम समय करीब 7:00 बजे गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान द्वारा दी गई वन विभाग की टीम को सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम मौके पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों को वन विभाग की टीम ने जल्द ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।