धमदाहा: सिय्योन डॉन बॉस्को मिशन स्कूल धमदाहा का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ
धमदाहा :- सोमवार को सिय्योन डॉन बॉस्को मिशन स्कूल, धमदाहा में 25वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।