आज अनीमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के उद्घाटन उपरांत जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल, बांका में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल के बाह्य विभाग, दवा वितरण कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाह्य विभाग में मरीजों के औसत प्रतीक्षा समय (Average Waiting Time) के संबंध में जानकारी ली गई तथा प्रतीक्षा समय को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में तैनात गार्ड को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ मर्यादित तरीके से व्यवहार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पताल में संचालित जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आम लोगों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सूचना एवं प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
Banka, Bihar | Aug 25, 2026