जीरन: हरनावादा के गोविंदपुरा में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, चार ट्रेलर और एक पोकलेन ज़ब्त
Jiran, Neemuch | Nov 11, 2024 रविवार को शाम 5 बजे करीब ग्राम हरनावादा के मजरा गोविंदपुरा में चल रही अवैध उत्खनन की जानकारी प्राप्त होते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा इस दौरान अवैध उत्खननकर्ता प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी देखकर मौके से फरार हो गए । मौके पर से चार ट्रेलर व एक पोकलेन जप्त कर खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर की सुपुर्दगी में दी गई ।