जीरन: गांव दलपतपुरा में कुएं में महिला की लाश मिली
Jiran, Neemuch | Oct 28, 2024 सोमवार को शाम 5 बजे जीरन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दलपतपुरा में सोमवार को एक महिला की लाश कुएं में तैरती हुई ग्रामीणों ने देखी। घटना की सूचना पर जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पंचनामा बनाकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।