जीरन: कराड़िया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को साइकिलें वितरित की गईं
Jiran, Neemuch | Nov 6, 2024 बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराड़िया महाराज में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राए उपस्थित रही ।