जीरन: जीरन पुलिस थाने में जब्त वाहनों में लगी आग
Jiran, Neemuch | Oct 31, 2024 गुरुवार को रात 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन पुलिस थाने में पड़े जब्त शुदा वाहनों में अचानक आग लग गई ।जिसके बाद मौके पर नगर परिषद की दमकल व पानी के टैंकर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया । इस घटना में तीन वाहन स्कॉर्पियो,टाटा मैजिक, महिन्द्रा जीप आग की चपेट में आने से जल गए ।