आकांक्षी जिला कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन, प्रभारी सचिव सुनील कुमार ने की उपलब्धियों की सराहना
मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में अपर सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार सह प्रभारी सचिव मुजफ्फरपुर श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास सहित सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला प्रगतिशील एवं अग्रणी जिलों में शामिल है और निर्धारित लक्ष्य व बेसलाइन की तुलना में जिले की उपलब्धियां काफी सराहनीय हैं। एडीपी के 49 तथा एबीपी के 39 इंडिकेटर्स की समीक्षा के दौरान कई मानकों पर लगभग शत-प्रतिशत उपलब्धि सामने आई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीकाकरण, टीबी नोटिफिकेशन, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालयों में पेयजल एवं बालिका शौचालय जैसी सुविधाओं में बेहतर प्रगति दर्ज की गई। आकांक्षी प्रखंड मुशहरी में भी आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और जीविका के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मानकों पर कमी है, वहां गैप एनालिसिस कर सुधार की दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #AspirationalDistrict #MuzaffarpurDevelopment #BiharNews