बडोनी: ग्राम महाराजपुरा से एक किशोरी को युवक ने किया अगवा, पिता की तहरीर पर बसई थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Badoni, Datia | Sep 13, 2024 ग्राम महाराजपुरा से नाबालिग किशोरी को एक युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर बसई पुलिस ने संदेही युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार की शाम 04 बजे पुलिस ने बताया कि ग्राम महाराजपुरा निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।