बडोनी: ग्राम हिडोरा में इंद्रदेव का प्रकोप बारिश बनी आफत अत्यधिक बारिश होने से ग्रामीण जनों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा।
Badoni, Datia | Sep 11, 2024 ग्राम हिडोरा मे 20 घंटे से बारिश हो रही.है जिससे मकानो में पानी का रिसाव हो रहा है तो कई मकान भद-भद गिर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क मार्ग में खेतों से अत्यधिक पानी के कारण कटाव हो गया है। बड़ोनी जाने वाली यह मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क से निकलना खतरे से भरा लग है ।मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसल डूब रही है जिससे किसानों को भी नुकसान है।