बडोनी: ग्राम सहदोरा में 3 लोगों ने अधेड़ के साथ की मारपीट व जातिगत गालियां देकर किया अपमानित, केस दर्ज
Badoni, Datia | Sep 10, 2024 ग्राम सहदोरा में एक अधेड़ के साथ 03 लोगों के द्वारा मारपीट कर जातिगत गालियां देने का मामला सामने आया है। जिसको बड़ोनी पुलिस ने 03 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मंगलवार की शाम 07 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित अधेड़ धनीराम पुत्र ज्वाला परिहार के साथ आरोपी रघु रजक ने अपने अन्य 02 लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और जातिगत गालियां देकर अपमानित किया।