बडोनी: ग्राम मड़ैयन में एक महिला के साथ 2 लोगों ने की छेड़छाड़ व दी जान से मारने की धमकी, जिगना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Badoni, Datia | Sep 8, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मड़ैयन में 30 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने और छेडछाड का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जिगना पुलिस ने 02 लोगों पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला के साथ 02 लोगों ने छेड़छाड़ कर दी व जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।