बडोनी: ग्राम लखनपुर में वृद्ध का रास्ता रोककर एक व्यक्ति ने की मारपीट, बसई थाने में दर्ज हुआ मामला
Badoni, Datia | Sep 7, 2024 बसई थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में एक वृद्ध का रास्ता रोककर एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर बसई पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित वृद्ध हुकुम सिंह लोधी पुत्र काशीराम लोधी अपने घर के पास रास्ते में जा रहा था। तभी आरोपी प्रतिपाल यादव ने उसका रास्ता रोककर मारपीट कर दी।